भौरा। सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौरा 36 नंबर मजदूर कॉलोनी में गुरुवार की देर रात विवाहिता चांदनी देवी ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक जब वह नहीं उठी, तो दरवाजा खटखटाया उसके बाद भी उधर से कोई जबाव नहीं आया। दरवाजा तोड़कर कमरे में गया, चांदनी दुपट्टे के सहारे झूलता पाया। मृतका का पति श्रवण पासवान मूकबधिर है। ससुर दशरथ पासवान व सास एक रिश्तेदार की शादी में बिहार गये हुये थे। जबकि घटना की रात मृतका की बड़ी ननद,तीन देवर घर में मौजूद थे। सूचना पर सुदामडीह थाना के सअनि अनिल हांसदा,मौसम महांति,चन्दन महतो सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने मायके वालों की आने तक शव को घर में ही रखा गया है। परिजनों ने बताया कि रात में बर्तन साफ कर वह अपने कमरे में सोने के लिये चली गयी। उसके बाद परिवार के सभी लोग अपने अपने कमरे में सो गया। आज सुबह 8 बजे तक जब चांदनी नहीं उठी, तो उसका दरवाजा खटखटाया। उसके बाद भी उधर सर कोई जबाव नहीं आया। दरवाजा तोड़कर कमरे गया,तो दुपट्टे के फंदा में चांदनी झूल रही थी। दुपट्टे को काट कर चांदनी को नीचे उतारा। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका को कोई बच्चा नहीं था।
