निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । नगर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय प्रथम जामताड़ा जिला हॉकी प्रतियोगिता के अंडर 14 बालक वर्ग में सेंट जोसेफ स्कूल विजेता वही उपविजेता का किताब जामताड़ा हॉकी क्लब अंडर 17 बालक वर्ग में राजकृत गुलाब राय गुटगुटिया उच्च विद्यालय विद्यासागर विजेता वहीं उपविजेता जामताड़ा हॉकी क्लब । बालिका वर्ग में अंडर 14 के विजेता कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जामताड़ा वही उपविजेता सेंट जोसेफ स्कूल जामताड़ा। अंडर-17 बालिका वर्ग में विजेता झारखंड आवासीय विद्यालय विद्यासागर वही उपविजेता राजकृत गुलाब राय गुटगुटिया उच्च विद्यालय विद्यासागर ने अपने नाम कीए। सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम के खिताब बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ स्कूल को दिया गया।

बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब वीर सोरेन एवं बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खिताब मौसम कुमारी को दिया गया। सभी विजेता उपविजेता एवं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को आज के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ.गोपाल कृष्ण झा ,अति विशिष्ट अतिथि हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, नवल टाटा अकैडमी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरदीप सिंह, हॉकी जामताड़ा के अध्यक्ष हरि ओम ,सचिव डॉ भास्कर चांद, सेंट जोसेफ स्कूल के प्राचार्य फादर जोसेफ तपन, प्रदीप कु.भैया, डी.डी.भंडारी, अनूप राय, संजय परशुरामका, चंचल भंडारी एवं दीपक दुबे ने संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी , स्मृति चिन्ह, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से 10 दिन पहले जब हॉकी खेल का प्रथम दिन कैंप का आयोजन किया गया था उस दिन हम बच्चे लोगों का हॉकी खेल के प्रति जज्बा देखें और आज फिर दोबारा हमें बच्चे लोगों का हॉकी खेल का प्रदर्शन देखने का अवसर प्राप्त हुआ हमें इस बच्चे लोग के प्रति बहुत आशा और अपेक्षा है कि आने वाले समय में जामताड़ा के बच्चे हॉकी खेल में अपना परचम लहराएंगे छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए हमारे शिक्षा विभाग से जो भी जरूरत बन पड़े उसके लिए मैं सदैव तत्पर हूं। बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ वर्तमान समय में खेलकूद के क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते हैं। आज के समय में खेलकूद में भी भविष्य बनाने का अपार संभावनाएं का द्वार खुल गया है चाहे वह राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार सभी सरकार की और से स्कूली छात्र – छात्राओं को खेल के प्रति रुचि और आगे लाने के लिए न्यू एजुकेशन पॉलिसी में खेल को शामिल किया गया है।

हम आशा करते हैं कि हॉकी खेल अब जामताड़ा में निरंतर चलता रहेगा और यहां के छात्र-छात्राएं हॉकी खेल के प्रति जुनून बरकरार रखेंगे। हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने जामताड़ा के धरती में प्रथम बार हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर हॉकी जामताड़ा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों के अलावे जामताड़ा के खेल प्रेमी को बहुत-बहुत साधुवाद देते हैं जिन्होंने इतने कम समय और सीमित संसाधनों के बीच इस तरह के बेहतर आठ दिवसीय प्रशिक्षण कैंप और दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन क्या है। उन्होंने बताया कि सिर्फ जामताड़ा ही नहीं संथाल परगना के इतिहास में प्रथम बार जामताड़ा जैसे छोटे जिले में हॉकी खेल का प्रथम शुरुआत बेहतर ढंग से हुआ है। आने वाले समय में हॉकी झारखंड के द्वारा जो भी सहयोग बन पड़े वह हॉकी झारखंड करने के लिए तैयार है। और यहां के छोटे-छोटे बच्चे में हॉकी खेल के प्रति जो लगाव और जुनून है वह दिन दूर नहीं जब जामताड़ा के बच्चे भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले को प्रतिनिधित्व करेंगे और हमारा हॉकी झारखंड की और से लगातार प्रयास होगा कि हर 2 या 3 महीने में जामताड़ा जिले में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षित कोच के द्वारा बीच-बीच में प्रशिक्षण कैंप का आयोजन कर यहां के बच्चे को तराशने का कार्य करेंगे।

इस आठ दिवसीय प्रशिक्षण कैंप एवं दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सफल संचालन में नवल टाटा अकादमी के जमशेदपुर के मुख्य कोच हिमांशु , असिस्टेंट कोच सुमित एवं संजीव सेन, इम्तियाज अंसारी, नितेश सेन, रौनक राज ,सूरज कु.पासवान, राहुल सिंह, कुंदन राय , परिणिता सिंह, सोनू मलिक, अरघ चटर्जी, शांतनु सेन, अर्जुन सोरेन, विल्सन किस्कू, राजकुमार वर्मा, आर्यन ने अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *