धनबाद । शनिवार की देर रात बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के क्लीनिक लैब के समीप एक झोपड़ी में लगी भीषण आग । हजारों रुपये की संपत्ति जलकर हुई राख । घटना के संबंध में बताया जाता है कि क्लीनिक लैब के समीप एक झोपड़ी है । जिसमें पान के पत्ते आदि रखे थे । झोपड़ी में अचानक आग लगने से पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई और उसमें रखे हजारों रुपए के सामान भी जलकर राख हो गए । वही उस झोपड़ी से सटे मिठाई गोडाउन में सो रहे मिठाई बनाने वाले मजदूरों ने जब आग देखा तो किसी तरह जान बचाकर वहां से बाहर भागें और वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *