तेतुलमारी । रामनवमी, सरहुल, चैती छठ व रमजान को लेकर ईस्ट बसुरिया ओपी प्रांगण में ओपी प्रभारी उपेन्द्र कुमार की अध्यक्षता व लक्ष्मण पासवान के संचालन में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के कई सम्मानित गणमान्य व जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए।बैठक को संबोधित करते हुए ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं, डीजे का प्रयोग न करें और शांति पूर्वक सौहार्द के साथ त्यौहार को मनाए, पर्व में कानून को अपने हाथ में लेने वाले को किसी भी हाल में नही बक्शा जायेगा। साथ ही उन्होंने कहे कि किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान न दें।अगर किसी प्रकार की असमाजिक गतिविधि का संदेह हो तो उसकी सूचना तुरंत ओपी को करें।
मौके पर उपस्थित सदस्यों ने भी अपनी – अपनी बातों को रखते हुए कहा कि वे क्षेत्र में शांति के साथ सौहार्दपूर्वक हर्षोल्लास के साथ त्यौहार को मनाने का कार्य करेंगे और ओपी क्षेत्र में शांति बनाएं रखने में पुलिस को सहयोग करेंगे।
बैठक का समापन भाजपा नेता संजय निषाद के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। मौके पर ओपी पदाधिकारी सब इंस्पेक्टर शिव शंकर मार्डी, ए एस आई पुलकित कुमार, अरुण एक्का, महेश्वर राय व अन्य मौजूद रहें।जितेंद्र महतो,मुखिया प्रतिनिधि मो. आजाद,पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक,पंचायत समिति सदस्य राजू रजक,दीपक कुमार महतो,जितेंद्र महतो,भाजपा नेता रंजीत सिंह,लक्ष्मण प्रसाद,संजय निषाद,रविराज रवानी, प्रकाश रवानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
