नीरज_भैया_अमर_रहे।
झरिया । झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा धर्मशाला रोड स्थित झरिया नगर कांग्रेस कार्यालय में सभी कांग्रेस जनों ने कोयलांचल मजदूरों के मसीहा पूर्व डिप्टी मेयर सह स्व० नीरज सिंह की छठी पुण्यतिथि उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आंखों से उन्हें याद किया। कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की और आज के दिन को कोयलांचल में नीरज सिंह सहित उनके सहयोगियों की हत्या को काला दिन के रूप में याद किए जाने वाला दिन करार दिया। जब हम अपने जीवन में इस तरह के एक विशेष व्यक्ति जन नेता को खो देते हैं,समय रुकता प्रतीत होता है हालांकि, यह महत्वपूर्ण है कि हम समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े शोषित और पीड़ित वर्ग के चेहरे पर एक मुस्कान ला सके तो यह नीरज भैया को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष रत्नेश यादव, अशोक बर्णवाल, रामजी सिंह, गणेश बहादुर सिंह, राजेंद्र साहू, मनोहर राजवार, शिव शम्भू प्रसाद, पिंटू तुरी, राम दुलारी, महेश शर्मा, कुंदन मोदक, सोनू साव, प्रदीप चर्न्द्रा, चंडी बैनर्जी,  अशोक रवानी, राजेश सिंह राजपूत, सुमंतो मुखर्जी, अशोक लाल बर्णवाल कुंदन बर्नवाल मीर फिरोज, अशोक चंद्रवंशी, सुशील, अमरजीत पासवान, अजय सिंह, शंकर हाड़ी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *