तेतुलमारी/ कतरास । वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार ईस्ट बसूरिया ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में ईस्ट बसुरिया पुलिस द्वारा रंगुनी बस्ती में नुक छिपकर जंगल झाड़ी के बीच में कुछ दिनों से चल रहें अवैध कोयला कारोबार के विरुद्ध छापामारी किया गया।जिसमें दस बोरियां,एक साइकिल एवं करीब दस टन कोयला जब्त किया गया। धंधे में संलिप्त लोग रात्रि होने के कारण अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल झाड़ियों के रास्ते भागने में सफल रहे।छापामारी दल में ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार,एएसआई अफताब आलम,हवलदार रघुनंदन साहू,आरक्षी राजकुमार यादव, शिवचरण महतो शामिल थे।

ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि इस अवैध धंधे में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कारवाई की जाएगी।किसी भी हाल में ओपी क्षेत्र में अवैध धंधा नहीं चलने दिया जाएगा।इस छापेमारी से अवैध कोयला धंधेबाजों में खलबली मची हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *