धनबाद । जिले के राजगंज थाना अंतर्गत चाली बांग्ला में एक घर में शुक्रवार को आग लग गई । जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
वही मौके पर मौजूद महिला ने बताया कि खाना बनाते समय आग लग गई। घटना 12 बजे की है। ग्रामीण के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लेकिन घर में रखा हुआ सामान जल गया।
