झरिया । कार्यक्रम की शुरुआत मारवाड़ी युवा मंच की अध्यक्षा श्रीमती निशा शर्मा सचिव अनूप मित्तल और कार्यक्रम संयोजक संदीप अग्रवाल जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवम् फीता काट कर के किया।
दन्त जांच शिविर मे टाटा हॉस्पिटल के डॉक्टर एवम् फैमिली डेंटल क्लीनिक डॉक्टर एस के झा जी और उनके टीम द्वारा शिविर में लोगो कि दांत की जांच की एवं आवश्यकता पढ़ने पर दांत भी निकाले गए साथ ही निशुल्क दवा वितरण भी की गई।
मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा समय-समय पर इस तरह के निशुल्क शिविर आयोजन हमेशा करता आया है साथ ही साथ 122 लोगो ने शिविर का लाभ उठाया वा 27 लोगो का दांत निकला गया और उनको निशुल्क दवा भी उपलब्ध करवाया गया।
मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष वा मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य मौजूद थे।
डॉक्टर एस के झा जी को मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष एवम् मातृ सदन के सचिव श्री अरुण बंसल जी ने मंच की और से एक मेमोंटो और शॉवल दे कर सम्मान किया।
कार्यक्रम मै मातृ सदन का भरपूर सहयोग रहा साथ ही साथ मातृ सदन के कर्मचारी का भी योगदान रहा।
