कतरास । तेतुलमारी थाना क्षेत्र के वेस्ट मुडीडीह पुराना क्वाटर के समीप सेवनिर्वित महिला कर्मी के 39 वर्षिय पुत्र अरुण गोश्वामी ने वेस्ट मुडीडीह स्थित आवास के आंगन में फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली।लोगों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से काफी परेशान था,एक सप्ताह पूर्व जोगता टाटा सिजुआ 1 नंबर अपने ससुराल में रह रहा था आज सुबह लगभग साढ़े 7 बजे जोगता से वेस्ट मुडीडीह आवास पहुचा, लेट होने पर जब लोगो ने कई बार फोन रिसीव नही करने पर शक होने पर पत्नी सहित अन्य परिजन पहुचा तो देखा कि अरुण फंदे से झूल रहा है,पत्नी दीवाल फांद कर आंगन का दरवाजा खोली और रोने व चिल्लाने लगी आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुचे और तुरन्त फंदे को काट कर उतार कर असर्फी धनबाद ले गया ।

जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,घटना की सूचना पर तेतुलमारी पुलिस ने पहुचकर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमोर्टेम के लिये धनबाद भेज दिया।लोगों ने बताया कि मृतक अरुण डिप्रेशन के कारण आत्महत्या की या कोई और कारण है यह पता नही चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *