धनबाद । धनबाद थाना क्षेत्र के धैया में प्रभातम मॉल के समीप त्रिनिटी गार्डन अपार्टमेंट से बुधवार की शाम एक 14 वर्षीया लड़की की गिरकर मौत हो गई। बताया जाता है कि NHAI अधिकारी चन्दन ठाकुर का परिवार ट्रिनिटी गार्डन अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर रहता है। जहाँ से बुधवार की देर शाम उनकी 14 वर्षीया पुत्री सांघवी ठाकुर गिर पड़ी। जिसके बाद वहां मौजूद गार्ड और अन्य लोगों ने आनन-फानन में उसे लेकर इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
