कतरास । कतरास पुलिस ने परिजन के सूचना के आधार पर कतरास रघुनाथपुर के रहने वाले चंचल कुमार दसौंधी कि मृतक पत्नी खुसनेहा देवी उम्र लगभग 30 का शव कतरास लिलोरी स्थान के मुक्तिधाम से आपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है घटना के संबंध में पुलिस ने बताई की मृतक खुश नेहा देवी के मायके के परिजन जो बिहार के मुजफ्फर पुर के रहने वाले हैं,कतरास पुलिस को सूचना दी उनकी बेटी की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है उसी के अधार पर हम लोग शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे हैं साथ ही जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी वहीं मृतका के पति ने बताया कि मैं गाड़ी चलाने का काम करता हूं ।

जब मैं गाड़ी चला कर रात को घर आया और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुल रहा था तब मेरी भाभी ऊपर के कमरे में रहती है दरवाजा खोलने के लिए आ रही थी तो उन्होंने देखा कि मेरी पत्नी गले में फंदा डालकर झूल रही है उन्होंने आकर आनन-फानन में दरवाजा खोला मैं घर में जाकर देखा कि पलंग के बगल में मेरी पत्नी फंदे से लटक रहीं हैं, तत्काल मैंने उसे ऊपर उठाया और घर वालों के सहयोग से उस का फंदा खोलें लेकिन तबतक वह मर चुकी थी, हमारे तीन बच्चे हैं पता नहीं इसने ऐसा क्यों किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *