धनबाद । धनबाद थाना क्षेत्र के लुबी सर्कुलर रोड स्थित डीसी आवास के समीप एक विशालकाय पेड़ में अचानक आग लग गई। आग धीरे-धीरे भीषण रूप लेते जा रही है । घटना के बाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई । तभी वहां से गुजर रहे दीपक अग्रवाल ने पेड़ में लगी आग को देखा और एक जागरूक नागरिक का फर्ज निभाते हुए, तुरंत इसकी जानकारी फोन के माध्यम से एक पत्रकार को दी और मामले की सूचना फायर ब्रिगेड के टीम को देने को कहा । जिसके बाद घटना की जानकारी पत्रकार के द्वारा फायर ब्रिगेड की टीम को दिया गया । सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया । बताया जाता है कि पेड़ के ऊपर से विद्युत प्रवाहित तार गई हुई थी । यदि आग और बढ़ती तो आग तारों को भी क्षतिग्रस्त कर सकता था, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *