वक्ताओं ने कहा
डॉ श्यामा प्रसाद ने था बुद्धिमत्ता और विचारधारा से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने उनके लिए कहा की
“अगर मेरे पास दो दीनदयाल होते, तो मैं भारत के राजनीतिक चेहरे को बदल देता”

भगतडीह । भाजपा बस्ताकोला मंडल में शनिवार को वॉटर बोर्ड कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान मंडल में निवास करने वाले सभी पदाधिकारियों ने एक एक कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि सन 1951 में भारतीय जन संघ का निर्माण डॉ श्यामा प्रसाद मुकर्जी ने किया था। जिसमें दीनदयाल उपाध्याय को पहले उत्तरप्रदेश शाखा के महासचिव और बाद में अखिल भारतीय महामंत्री के रूप में नियुक्ती हुई। डॉ श्यामा प्रसाद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बुद्धिमत्ता और विचारधारा से इतने प्रभावित थे, कि उन्होंने उनके लिए कहा की “अगर मेरे पास दो दीनदयाल होते, तो मैं भारत के राजनीतिक चेहरे को बदल देता”। किन्तु सन 1953 में डॉ श्यामा प्रसाद जी की मृत्यु हो जाने के कारण इस संघ की पूरी जिम्मेदारी दीनदयाल जी पर आ गई। वे इससे 15 सालों तक जुड़े रहे और यह भारत की मजबूत राजनीतिक पार्टी में से एक बन गई और वे इस पार्टी के अध्यक्ष बने। वक्ताओं ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय जी का कहना था कि भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति, अर्थनीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामर्थ्य रखती है। कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सका है।
सन् 1967 में कालीकट अधिवेशन में उपाध्याय जी भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बप्पी बाउरी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वरूप भट्टाचार्य, महामंत्री तरुण राय, संतोष रवानी, उपाध्यक्ष रामदेव शर्मा, संजय रवानी, चिंटू शर्मा, रंजीत दास, मंत्री रूपेश गुप्ता, शोभा देवी, कुंदन यादव, बिपिन मंडल, मधेसर सिंह, ईश्वर प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *