धनबाद । जिले के राजगंज थाना अंतर्गत डोमनपुर गोल्डन पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की देर शाम एक काले रंग की स्कार्पियो कार ने एक युवक को जोरदार धक्का मार दिया । जिसके बाद युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई है ।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बरवाअड्डा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने सड़क पार कर रहे राहगीर को धक्का मार दिया। जिसके बाद स्कॉर्पियो चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके पर से फरार हो गया । स्कार्पियो की टक्कर से व्यक्ति सड़क पर जा गिरा। जिसके बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है ।
