कतरास । कतरास अंचल के अंगार पथरा ओपी अंतर्गत नेसनलअंगारपथरा निवासी नितेश कुमार सिंह उर्फ चुनचुन सिंह के घर बीती शाम चोरो ने ताला तोड़कर, 3 लाख 70 हजार नगद सहित लगभग 5 लाख के जेवरात पर किया हाथ साफ। घटना के संबंध में भुक्तभोगी नितीश कुमार सिंह ने बताया कि शाम के समय दूध लेने के लिए गया हुआ था लगभग संध्या 6 बजे दूध लेकर वापस आया तो देखा कि दो लोग आंगन के दूसरे दरवाजे से निकल रहें हैं पहले तो मुझे लगा कि कोई परीचित वाले मुझे खोजने के लिए आए हुए हैं, परंतु मुझे शक हुआ देखा कि वो लोग हाथ में कुछ लिए हुए हैं जैसे ही मैंने उन्हें आवाज लगाई और उनकी पीछा की रोकने का प्रयास किया तो हथियार देखा कर मोटर साइकिल से भाग निकले।

पूरा मामला बगल के आवास में लगी सीसी टीवी में कैद हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर पहुच कर सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाली है। घटना को लेकर भुक्तभोगी ने अंगार पथराव ओपी मे लिखित आवेदन देकर शिकायत की है, जिसमें लिखा है कि घटना के बाद मैं जब घर जाकर देखा कि घर पर लगे दरवाजे के ताले तोड़कर चोरों ने अलमारी में रखे डेढ़ लाख नगद रुपया व 20 ग्राम कि सोने का सिक्का वही मेरी मां कि बक्से से दो लाख बीस हज़ार नगद व सोने का मंगलसूत्र, सोने का चैन, सोने का कंगन ,जिनकी वजन लगभग 50 ग्राम होगी इनके साथ साथ एक मोबाइल एवं एलईडी टीवी गायब है। वहीं थाना प्रभारी कृष्णा कुमार ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है,कुछ सबूत हाथ लगी है बहुत जल्दी इस घटना का उद्बोधन हम लोग कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *