निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता 12 फरवरी को राँची में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की रैली में भाग लेने जायेंगें। बीते कल संथाल परगना राजद की बैठक नंदन पहाड़ शिल्पी हाउस देवघर में संपन्न हुआ। जहाँ संथाल परगना जिले के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों को आदेश दिया गया कि अपने अपने जिलों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को 12 फरवरी राँची में राजद की रैली होनी है जिसमें शामिल होना है। इसी को लेकर दिनेश यादव ने बताया की बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव राजद के प्रदेश मिलन समारोह रांची में संबोधित करेंगे।
संथाल परगना से हजारों की संख्या में भाग लेने कार्यकर्ता जायेंगें। इसी निमित आज जिले के विभिन्न स्थानों में कार्यकर्ताओं संग बैठक कर राँची जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
