तोपचांची । तोपचांची थाना क्षेत्र के 12 नंबर नेशनल हाइवे पार कर रही छात्रा को टैंकर ने मारी टक्कर, छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को आसना सिंघा निवासी जख्मी छात्रा गायत्री कुमारी कंटेनर संख्या यूपी 70 एफटी 2227 के चपेट में आने से पैर में गंभीर चोट आई है । जख्मी छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए राजगंज जाने के क्रम में सड़क पार कर रही थी । घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों का भीड़ घटनास्थल पर जुड़ गए । गंभीर रूप से जख्मी छात्रा को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस के सहारे धनबाद अस्पताल भेज दिया गया है । घटना की सूचना मिलते ही तोपचांची थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है ।
