धनबाद । लाल बंगला के समीप अहले सुबह लगभग 3 बजे बाइक और कार में जोरदार टक्कर हो गई । जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई । घटना में बाइक और कार दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए । मामले की जानकारी मिलने पर गोविंदपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । वही कार चालक मौके पर से फरार हो गया।
