धनबाद । गुरुवार को ACB की टीम ने धनबाद में बड़ी कार्यवाई की है। ACB की टीम ने जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को रिश्वत लेते दलाल के साथ पकड़ा है । वही अधिकारी अभिषेक आनंद दलाल रामपति तिवारी को भी गिरफ्तार किया गया है।
बताया जाता है कि खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के लिए रिश्वत ले रहे थे। 20 हजार रुपए लेते एसीबी की टीम ने कार्यालय से गिरफ्तार किया. धनबाद अनुमंडल कार्यालय में ही जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी का कार्यालय है। बताया जाता है कि रूपेश गुप्ता गोमो निवासी ने आवेदन देकर एसीबी को मामले की जानकारी दी थी।
जिसमें उन्होंने बताया था कि एफएसएसएआई लाइसेंस की रिन्यूअल कराने के लिए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद और रामपति तिवारी ने लाइसेंस रिन्यूअल कराने के लिए 80 हजार की मांग की थी।
जिसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी धनबाद एसीबी की टीम को दी। वही गुरुवार को एसीबी की टीम ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद और रामपति तिवारी को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी एसीबी डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने दी है।
