धनबाद । मंगलवार की देर शाम नगर- निगम कार्यालय के समक्ष आंदोलनरत झमाडा आंदोलनकारियों से निगम कर्मियों ने मारपीट की । वही नगर आयुक्त की अनियंत्रित गाड़ी के चपेट में आने से कई लोग बाल – बाल बचे5 । लोगों का कहना है कि झमाडा के आंदोलनकारी कई महीनों से आंदोलनरत है । इसी आंदोलन के तहत नगर निगम कार्यालय का मंगलवार की सुबह से घेराव चल रहा था । घेराव की वजह से नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र कुमार अपने कार्यालय के चेंबर से निकल नहीं सके । देर शाम उन्होंने निकलने का प्रयास किया । जिसके बाद आंदोलनकारियों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया । इस दौरान गाड़ी की अनियंत्रित गति के वजह से कुछ लोग उसकी चपेट में आने से बाल – बाल बचे । जिसके बाद माहौल बिगड़ गया । वही पुलिस , पत्रकार और आंदोलनकारी की झड़प होने लगी ।
