धनबाद । धनबाद में एक बार फिर अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व कायम रखने को लेकर रविवार की देर रात धनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी में एक युवक को मारे जाने का मामला सामने आया है । जानकारी के अनुसार घटना में गांधीनगर निवासी अभिषेक सिंह उर्फ अमिताभ सिंह नामक युवक को गोली लगी है । लोगों का कहना है कि अहले सुबह अवैध कोयला कारोबार के वर्चस्व की लड़ाई में गोली चलने की घटना हुई । जिसमें कई हत्याओं का आरोपी ओझा नामक युवक ने अभिषेक सिंह उर्फ अमिताभ सिंह पर गोली चला दी । जिससे अभिषेक सिंह उर्फ अमिताभ सिंह घायल हो गया ।
लोगों की मदद से उसे आनन – फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया । जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर किया गया । जिसके बाद अभिषेक सिंह उर्फ अमिताभ सिंह के परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे दुर्गापुर मिशन अस्पताल ले गए । हालांकि खबर की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है , लेकिन चांदमारी क्षेत्र में पूरे घटना की चर्चा जोरों पर है ।
