धनबाद । सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की मौत हो गई है, फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है । घटना के संबंध में बताया जाता है की धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सिटी सेंटर के समीप सोमवार की सुबह एक युवक सड़क पर गिरा था । जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी । पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को SNMMCH ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत पुलिस की माने तो सोमवार की सुबह कंबाइंड बिल्डिंग के समीप युवक गिरा हुआ मिला था । आसपास के लोगों ने बताया कि वह मॉर्निंग वॉक के दौरान दौड़ता हुआ जा रहा था । इसी दरमियान गिर पड़ा । खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *