लोयाबाद । लोयाबाद थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। साथ ही शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है । पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है । जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब बांसजोड़ा कांटा घर के समीप लोगों ने एक अज्ञात शव को देखा । आनन-फानन में इसकी सूचना लोयाबाद थाने को दी गई । घटना की सूचना पाकर लोयाबाद थाना प्रभारी विकाश कुमार यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया ।
थाना प्रभारी विकाश कुमार यादव ने बताया कि शव की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है । समाचार लिखे जाने तक शव का शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है । फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।
