धनबाद । जिले के रांगाटांड से बैंक मोड़ को जोड़ने वाली ओवर ब्रिज के नीचे भूली मोड़ में आज अहले सुबह 10 बजे के करीब ब्रिज का एक बड़ा टुकड़ा गिरने से एक बड़ा हादसा होंने से बाल-बाल बच गई है। बैंक मोड़ ओवर ब्रिज जर्जर की स्थिति में हो चुकी है ऐसे में इस ब्रिज पर हज़ारो वाहनों का आवागमन होती रहती है। अगर समय रहते इस ब्रिज की नज़र अंदाज़ किया जाता है तो बड़ा दुर्घटना होने से इंकार नही किया जा सकता है।

घटना के सम्बन्ध में स्थानीय दुकानदार रिक्की ने मीडिया को बताया की आज सुबह 10 बजे के करीब मैं अपना दुकान खोलने पहुंचे तो ब्रिज के ऊपर से एक चट्टान गिरा लेकिन सबसे बड़ी राहत की बात यह है उस समय इस रोड पर रविवार होने की वजह से आवागमन कम थी और चट्टान किसी पर नही गिरकर रोड पर गिरा अगर किसी वाहन या इंसान पर गिरते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। क्या जिला प्रशासन बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार कर रहे है। दुकानदार मनु खान ने यह भी बताया की जब ये ब्रिज बन रहा था तो उस समय याद है कितने रूपये की सीमेंट थी और कितने रूपये की बालू थी। यह ब्रिज को मैं काफी अच्छे से बनते हुए देखा हूँ और आज इस ब्रिज की हालात देखकर दुःख होता है की यहाँ सरकार यहाँ की जिला प्रशासन इस ब्रिज को कम से कम मरम्मत ही करवा दे ताकि बड़ी दुर्घटना होने से रोका जा सके। इस ब्रिज के नीचे एक दर्जन से अधिक दुकान है और रोड भी काफी व्यस्त है। शाम की समय यहाँ पर ग्राहकों की काफी भीड़ जुटती है ऐसे में चट्टान किसी पर भी गिर सकती है। इसका खामियाज़ा किसके ऊपर चट्टान का गाज़ गिरेगा यह तो खुदा ही जानते है लेकिन इस दुर्घटना का जिम्मेवार यहाँ की सरकार तथा जिला प्रशासन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *