झरिया । सोमवार को झरिया चासनाला में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव सह देवघर युवा कांग्रेस के प्रभारी अनूप सिंह उर्फ डेविड सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की मिलन सह सम्मान समरोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सर्वप्रथम सम्मानित कांग्रेस जनों ने संतोष कुमार सिंह को चांदी का मुकुट और अंगवस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संतोष दास के नेतृत्व में दूसरे पार्टी को छोड़कर सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सीपीआई एम, लाल झंडा के संतोष दास और भाजपा के अनिल दास सहित सैकडो कार्यकर्ताओ को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आज झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस पार्टी की संयुक्त सरकार की जनता से किए वादे और युवाओं को रोजगार मुहैया कराने से युवाओं ने कांग्रेस पार्टी के साथ आने लगे हैं। लेकिन केन्द्र में बैठी सरकार युवाओं को हमेशा ठगने का काम किया है। जिस झरिया के गर्भ भंडार से पुरा देश रौशन होता है। उसी झरिया के युवाओं का भविष्य अंधकार में है। यहां खनन टाटा भी करती है और बीसीसीएल भी लेकिन टाटा युवाओं का भविष्य सवार रही है लेकिन बीसीसीएल युवाओं के हाथ में बम गोली थमा रही है ।आउटसोर्सिंग कंपनिया मजदूरों को न उनका हक दे रहि है न स्थानीय युवाओं को रोजगार। जानता को प्रदूषण, बीमारी, हाइवा के गलत परिचालन से मां बहनों की गोद सूनी। पर अब कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नही है। सड़क से जंतर मंतर तक झरिया की आवाज़ पहुंचाएंगे। श्री सिंह ने कहा चासनाला मोती नगर के विस्थापितो की लड़ाई अब कांग्रेस लडेगी । उन्होंने कहा भाजपाई लोग झरिया मे आतंक फैलाकर कांग्रेस को बदनाम करना चाहती है मगर हम स्पष्ट कहना चाहते हैं शीशे के घर मे रहकर दुसरो पर पत्थर नही फैंकते हैं। श्री सिंह ने कहा कहा देश मे नफरत की राजनीति हो रही है महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस धनबाद मे जन आंदोलन करेगी। आउटसोर्सिंग माइन्स मे स्थानीय युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। आउटसोर्सिंग रैयत जमीन मालीको के साथ जुल्म कर रही है। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप इरफान चौधरी, अनूप सिंह उर्फडेविड,अनिल कुमार गिरी, बबलू मालाकार, सुनिता देवी, रत्नेश यादव, पप्पू सिंह, अरविंद कुमार सैनी, सूरज वर्मा, विकी कुमार, कमल शर्मा, गिरीश सिंह धर्मेंद्र सिंह रमाकांत गिरी राजू सिंह कृष्ण मोहन सिंह संतोष सिंह आजाद राव, बबलू मालाकार अनिल गिरी सरिता सिंह इंदु देवी सुनीता देवी अमृता कौर धर्मेंद्र ठाकुर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *