झरिया । सोमवार को झरिया थाना परिसर में गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई । शांति समिति की बैठक झरिया थाना प्रभारी पीके झा के अध्यक्षता में हुई । संचालन भगत सिंह ने किया, विधायक प्रतिनिधि केडी पांडे एवं शांति समिति सदस्य के लोगो ने अपना- अपना सुझाव दिए जिसमें मुख्य रूप से बिजली, पानी, सफाई पर विशेष जोर दिया गया । बिजली विभाग के जेई राकेश सिंह, जल आपूर्ति विभाग के बृजेश कुमार सिंह, नगर निगम के सुपरवाइजर सुनील राउत मुख्य रूप से उपस्थित थे । सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर जो बाजा डीजे बजता है उस पर विशेष निगरानी रखा जाए, अश्लील गाने का प्रयोग ना हो एवं रात्रि 11 बजे के बाद किसी प्रकार का डीजे बाजा पंडाल में बजना वर्जित है ।
कईयों ने सुझाव दिया की डीजे, बाजा वाला को ही भाड़ा पर देने से मना कर दिया जाए ऐसे में बिल्कुल रुकावट आएगी। प्रशासन का हुड़दंग करने वाले लड़कों पर पैनी नजर रखा जाएगा । बैठक में मुख्य रूप से जगदीश गुप्ता, महेश शर्मा, पार्थो दत्ता, फरीद मल्लिक, आमिर खान, कलीम सिद्दीकी, राहुल केसरी, फैज अहमद रिजवी, दिलीप आडवाणी, अशोक बरनवाल, मुख्तार खान, कादिर अंसारी, सुमन अग्रवाल, पिंकी साहू, अनीता सिंह, परमेश्वर स्वर्णकार, कादिर अंसारी के साथ झरिया के वरिष्ठ गणमान्य लोग मौजूद थे।
