झरिया । सोमवार को झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश कुमार यादव के नेतृत्व में 4 न० झरिया स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रृद्धासुमन अर्पित उनकी 126वीं जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। रत्नेश यादव ने कहा कि ये गर्व की बात है सुभाष चंद्र बोस कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रहें। सुभाष चन्द्र बोस जी का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था।

आज पूरा देश यह दिन नेता जी की अदम्य भावना और राष्ट्र के लिय निस्वार्थ सेवा को सम्मानित करने और याद करने के लिय मनाया जाता है।
तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा
ये नारा नेता जी का दिया हुआ था । इस नारे से पुरा देश अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उबल पड़ा था। उनके द्वारा दिया गया ।

जय हिन्द
का नारा समस्त भारत वर्ष का नारा बना। युवाओं के आज भी प्रेरणा स्त्रोत नेता जी है। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रत्नेश यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष रामजी सिंह, निशार अहमद, कुंदन मोदक, झरिया विधान सभा युवा कांग्रेस के महा सचिव रवी सिंह, सौरभ मिश्रा, मीर फिरोज आलम, शेख इरफ़ान, अनूप सिंह राजा वर्मासहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *