गोमो । सोमवार को धनबाद रेलमंडल अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो स्टेशन के समीप डयूटी के दौरान एक आरपीएफ जवान की दर्दनाक मौत बीती रात हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार गोमो आरपीएफ पोस्ट में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत 53 वर्षीय जितेंद्र कुमार रात 12 बजे से पीडब्लूआई ऑफिस के समीप डाउन लाईन के निकट डयूटी में तैनात थें.

इस दौरान वह किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गए,जिससे उनकी मौके पर हीं दर्दनाक मौत हो गई,शव का क्षत विक्षत भाग रेल पटरी पर लगभग एक सौ मीटर तक पसरा था.

जितेंद्र कुमार का हजारीबाग रोड स्टेशन से गोमो आरपीएफ पोस्ट में लगभग तीन वर्ष पूर्व ट्रांसफर हुआ था.

वह बिहार के नवादा जिला के कावेकोठी थाना अंतर्गत मंझिला,सलइयां के रहने वाले थें, उनके दो पुत्र और एक पुत्री है,उनके निधन पर आरपीएफ, जीआरपी सहित आस पास के क्षेत्रों में शोक की लहर है.

जितेंद्र सिंह मिलनसार और सभी के साथ मिलजुल कर रहते थें और एक दूसरे के सुख और दुख के साथी थें.

वहीं उनकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है,जीआरपी द्वारा कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्मार्टम के लिए धनबाद भेजने की प्रक्रिया जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *