धनबाद । सरायढेला के कुसुम विहार फेज 2 में स्थित भोगेंद्र झा के मकान में रहने वाले युवक की जलकर मौत हो गई। घटना रविवार देर रात 12:30 बजे की है। भोगेंद्र झा के तीन मंजिला मकान में टॉप फ्लोर पर सौरव नामक युवक अकेले रहता था। किसी कारणवश उसके कमरे में आग लग गई। अगलगी में सौरव को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। बिस्तर पर ही जलकर उसकी मौत हो गई।
ऊपर लगी आग नीचे लोगों को नहीं लगा पता:
भोगेंद्र झा के मकान मैं निचले तल्ले पर बीसीसीएल कर्मी संतोष सोरेन परिवार के साथ रहते हैं। देर रात जब तीसरे तले पर आग लगी तो उन्हें इसकी भनक भी नहीं लगी। आसपास के लोग ऊपर तल्ले से आग निकलता देख नीचे दरवाजा पीटते रहे। बीसीसीएल कर्मी संतोष ने बताया कि हाल के दिनों में आसपास के क्षेत्र में चोरी और डकैती की घटना हुई है उन्हें लगा कि कोई डकैत उनके घर घुस आया है इसलिए उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। ऊपर छत से शीशा टूटने की आवाज आ रही थी। उन्होंने सौरभ को फोन लगाया लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। बताया कि सौरव एसएनएमएमसीएच में कैंटीन में काम करता था। क्या बजे रात दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची । दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और आग पर काबू पाया। मृतक सौरभ को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया।
