कतरास । मधुवन थाना क्षेत्र के नवागढ़ के समीप अवैध कोयला लदा ट्रक संख्या यू पी ५७ टी – ९३७३ को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पीछा करके पकड़ा,पुलिस कागजात की जांच कर रही है। इस संबंध में मधुबन थाना प्रभारी चंदन भैया ने बताया की अवैध कोयला लदा ट्रक के मालिक,चालक,खलासी के खिलाफ कार्यवाई करते हुए मामला दर्ज कर किया जा रहा है। सूत्रो ने बताया की मधुवन थाना क्षेत्र के पाडुवा भीठा बूदौड़ा हाल्ट के पास पकड़ा गया है।किस किस पर मामला दर्ज हुआ है।
मधुबन थाना में ट्रक मालिक ई श्रवण शर्मा,धंधेबाज कारू यादव ,चालक अनिल तिवारी, आकाश यादव, मुकेश यादव, बजरंगी पासवान, संजीव मोदक सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है,खलासी को पुलिस ने पकड़ा है।
