शहर में हैं कई कोचिंग संस्थान, कोचिंग आने से डर रहे बच्चे

झरिया। झरिया के सड़कों पर आवारा कुत्तों का आतंक । आवारा कुत्तों का आतंक ऐसा है की क्षेत्र के लोग दहशत में हैं । झुंड में रहकर सड़कों पर फैलाते है दहशत । सड़क पर किसी भी राहगीर के पीछे दौड़ जाते हैं कुत्ते और भौंकने लगते है । शहर में लगातार आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन इसे लेकर नगर- निगम कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है । कुत्तों के काटने के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन मामले को लेकर कोई सरकारी आंकड़ा किसी के पास नहीं है । स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आवारा कुत्तों ने लगभग 20 बच्चों को काटा है ।

झरिया के धर्मशाला रोड में स्कूल के साथ- साथ कई कोचिंग संस्थान भी है, जंहा छोटे छोटे बच्चे पढ़ने आते है, आवरा कुत्ता के डर से बच्चे भयभीत है और कोचिंग आने से डरते हैं । अभिवावक भी काफी चिंतित दिख रहे है । ये आवारा कुत्ते अब तक कई मासूमों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। इससे उनमें दहशत का माहौल है। कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि बच्चों ने तो डर के कारण घरों से निकलना भी बंद कर दिया है, बच्चे अक्सर घरों के सामने खेलते हैं और कुछ बच्चे तो घरों में कैद रहते है।

कोचिंग के संस्थान विकास कुमार सिंह का कहना है कि आवारा कुत्तों से हर जगह बचकर निकलना पड़ता है। कई कोचिंग संस्थानों के समाने में तो आवारा कुत्तों के झुंड के झुंड दिखाई देते हैं। कोचिंग आने वाले बच्चो को काट लेते है । जिससे बच्चे काफी डरे सहमे है ।अब बच्चे कोचिंग आने से भी डर रहे है । नगर- निगम के अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेते हुए जल्द कोई ठोस कार्यवाही करनी चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *