निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । मिहिजाम नगर में इन दिनों चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। पिछले कुछ महीनों में कई घरों में चोरी हुई है। लेकिन पुलिस एक भी मामला का उद्भेदन नही कर पाई है। बीते शाम चोर ने मिहिजाम शहर के आमबागान मुहल्ला के एक घर से अलमीरा तोड़कर 15 लाख की जेवरात की चोरी करके भाग निकला। इस घटना के बाद से मिहिजाम शहर में सनसनी फैल गया है। जिससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मिहिजाम में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है। इस संबंध में ज्योति प्रकाश सिंह की पुत्री प्रशांता कुमारी ने मिहिजाम थाना में शुक्रवार की शाम को इसकी सूचना पुलिस को दिया है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरे मम्मी पापा शादी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी बीच इतनी बड़ी घटना हो गया। उन्होंने बताया कि घर की चाभी बगल वाले को देकर गया था। जिसको घर का चाभी दिया गया था। उसी ने ही फोन करके बताया कि घर में रखे हुए सामानों की चोरी हो गया। आनन- फानन में प्रशांता भागे भागे मिहिजाम आई और पुलिस को सूचना दिया। मेन गेट बंद पीछे की खिड़की अंदर से टूटा है। घर का मेन गेट बंद है। पीछे का एक खिड़की का ग्रिल अंदर से टूटा हुआ है एवम सभी सामान बिखरा पड़ा हुआ है। अलमीरा का लॉकर टूटा पड़ा था। आलमीरा के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे सभी जेवरात सहित अन्य सामानों को लेकर भाग निकला।

उन्होंने बताया कि इन सभी जेवरात की अनुमानित कीमत करीब पंद्रह लाख हो सकता है। वही घटना के बाद शहरवासियों का आरोप है कि मिहिजाम की पुलिस अपना वाहबाही लूटने के लिए लोगों के बाइक पकड़ने में जुटी है। वही पुलिस को ठेंगा दिखाकर इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के आमबागान मुहल्ला के ज्योति प्रकाश सिंह के घर को निशाना बनाते हुए घर के अलमारी में रखे जेवरात सहित अन्य सामान को लेकर भाग निकला। इस मामले को लेकर पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई है।

वही लगातार हो रही चोरी की घटना की वजह शहर वासी मानते हैं कि मिहिजाम थाना क्षेत्र में इन दिनों जुआ और सट्टा का बाजार गर्म है। क्षेत्र के चित्तरंजन स्टेशन के बगल में हटिया, चित्तरंजन रोड एक नम्बर गेट के बगल में, चितरंजन स्टेशन फाटक हनुमान मंदिर के सामने गली में सट्टा बाजार लग रहा है। वहीं वार्ड नंबर छः राजबाड़ी में जुआ खेलाया जा रहा है। सूरज ढलते ही जुआ का खेल शुरू होता है। वहीं प्रत्येक दिन सुबह 8 बजे से शाम छः बजे तक सट्टा का बाजार गर्म रहता है। गेसिंग बुकिंग संचालक सुबह से खाता बही लेकर बुकर बैठ जाते हैं और 11 रुपय में 100 रुपए देने की बात करते हैं।

लालच में आकर न जाने कितने घर बर्बाद हो रहे हैं इसका अंदाजा भी लगाना मुश्किल है। इस सट्टा बाजार से सट्टा माफिया चांदी काट रहे हैं। लोगों की माने तो रोजाना सैंकड़ों लोग सट्टा और जुवा के बाजार में अपनी मेहनत का पैसा इसमें हार जाते हैं। लाखों रुपये का रोजाना खेल होता है और यह सट्टा पुलिस के नाक के नीचे हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *