बलियापुर । कृषि विज्ञान केंद्र स्थित आमाघाटा जोड़ियांधार में गुरुवार को मां शशानी काली पूजा धूमधाम से संपन्न हुआ. पंडित अनिमेष बनर्जी ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां की पूजा अर्चना किया. पूजा उपरांत पाठा बली दिया गया. भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तम सरकार, मितू महतो, कालीचरण महतो, पंचानन महतो, शशि महतो, सुशील महतो, श्यामल सरकार, श्यामापद दे, सुधीर कुमार महतो आदि मौजूद थे।
