कतरास । सिजुआ क्षेत्र संख्या 5 के कनकनी कोलियरी अंतर्गत संचालित रामअवतार नामक आउटसोर्सिंग कंपनी के ओ बी से प्राथमिक विद्यालय सेंद्रा के भवन का एक हिस्सा टूट गया।इस संबंध में कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया की एक साल पूर्व ही उक्त स्कूल को मदनडीह में संचालित स्कूल में मर्ज किया गया है,साथ ही शिक्षा विभाग को पत्र देकर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एन ओ सी) के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजा है,शिक्षा विभाग ने कंपनी को विद्यालय को दूसरे स्थान पर निर्माण के लिए 71 लाख रुपया जमा कराने की बात कही है जिसके लिए नोट शीट कंपनी के मुख्यालय भेजा गया है।

परियोजना पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया की बी सी सी एल के जमीन पर उक्त विद्यालय भवन स्थित है,साथ ही वहा रहने वाले लोग भी कंपनी के जमीन पर ही रह रहे है।जिसे वहा से दूसरे सुरक्षित स्थान पर बसाने की प्रक्रिया जारी है।आउटसोर्सिंग कंपनी के टेंडर(एन आई टी ) में उक्त स्थल को ही ओ बी डंप दर्शाया हुआ है।स्थानीय लोगो ने बताया की आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा ओ बी डंपिंग से पूरा क्षेत्र धूलकण से त्रस्त है।कंपनी के प्रबंधन ने दूरभाष पर बताया की ओ बी डंपिंग के दौरान उड़ते धूलकण से निजात दिलाने के लिए समय समय पर पानी छिड़काव करवाया जाता है।

इस संबंध में कंपनी प्रबंधन ने बताया की धूलकन से निजात दिलाने व डेंजर जॉन में रहने वाले को विस्थापन, पूर्णवास हेतु कंपनी यथा संबभ्व सहयोग कर रही है ताकि निरंतर कंपनी का उत्पादन व डंपिंग कार्य किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *