निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को सुभाष चौक में झारखंड सरकार के द्वारा अवैध तरीके से बनाए गए नियोजन नीति रद्द करने और साहिबगंज में आदिम जनजाति की महिला के 50 टुकड़ों में की गई हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। आपको ज्ञात हैं की झारखंड सरकार द्वारा बनाए गए नियोजन नीति को उच्च न्यायालय द्वारा सरकार को फटकार लगाते हुए ,नियोजन नीति को रद्द कर दिया गया हैं। वही दूसरी तरफ हाल ही के दिनों में साहिबगंज के बोरियो प्रखंड अंतर्गत मोमिन टोला में आदिम जनजाति की महिला के कई टुकड़े में करके विभत्स हत्या कर दी गई हैं।

इन सब के विरोध में भाजयुमो ,जामताड़ा द्वारा जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप में भाजपा वरीय नेता वीरेंद्र मंडल ने भाग लिया। मौके पर भाजपा वरीय नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा की झारखंड सरकार के गलत नियोजन नीति के कारण आज लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो चुका हैं। उन लाखों मां बाप के सपने टूट चुके हैं ,जो मेहनत मजदूरी कर अपने बेटे बेटियो को नौकरी की तैयारी करवा रहे थे।इस वर्तमान हेमंत सरकार की हर नीति जन विरोधी नीति हैं।इस सरकार को राज्य और जनता के विकास से कोई वास्ता नहीं हैं ।

यह सिर्फ भ्रष्टाचार, कालाबाजारी, लूट खसोट मचाकर अपनी झोली भरने का काम कर रही हैं।इस वर्तमान गठबंधन सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं,आए दिन महिला और लड़कियों के साथ अत्याचार हो रहे हैं।साहिबगंज में जन जाति महिला के निर्मम हत्या ने यह साबित कर दिया हैं की इस राज्य में बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।इस हेमंत सरकार लगातार हमारे राज्य की छवि राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल की हैं।भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनूप पांडेय ने कहा की वर्तमान हेमंत सरकार निरंतर महिलाएं पर हो रहे अपराध पर लगाम लगाने में नाकामयाब रही हैं।

यह सरकार पूर्णत हर मोर्चे पर विभल रही हैं,यह जन विरोधी ,युवा विरोधी और नियोजन विहीन सरकार हैं।इस सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह,जिला महामंत्री सुमित सरण ,प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे , चंदन राऊत ,प्रदीप कुमार,अरिजीत मिश्रा, आईटी सेल के अमित सिंह जीतेंद्र दुबे, जामताड़ा भाजपा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल,जामताड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रंजीत राणा,चंदन राउत समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *