बलियापुर । हवाई पट्टी मैदान में सोमवार को मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गया। बालिका वर्ग फाइनल में आमटाल व दोलाबड़ के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला रहा। जिसमें आमटाल ने दोलाबड़ को 2-0 से पराजित किया। बालक वर्ग में सिंदूरपुर व आमटाल के बीच मुकाबला रहा। सिंदूरपुर ने आमटाल को 6-5 से पराजित किया। जिला स्तरीय फुटबॉल टीम में 16 लड़कियों का चयन किया गया। इनमें पूर्णिमा हेम्ब्रम, संगीता हेम्ब्रम, छाया कुमारी, बसंती कुमारी, सोनी कुमारी, पूनम कुमारी, उर्मिला सिंह, मनीषा कुमारी, आशा कुमारी, सुमन कुमारी, भारती कुमारी, बेबी कुमारी, नीलम कुमारी, उर्मिला कुमारी, पूजा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी शामिल है।

वही बालक वर्ग में अमित हेम्ब्रम, राहुल, अमृत कुमार मुर्मू, करण कुमार महतो, अशोक, विवेक महतो, गुलाम मरांडी, सचिन महतो, भीरू बास्की, मनोज कुमार रवानी, शनिचर मुर्मू, सुमित मुर्मू, मदन महतो, भीम टुडू, राजू किस्कू शामिल है। मौके पर उपप्रमुख आशा देवी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, मुखिया उत्तम चौबे, समीर कुमार मुर्मू, पंसस रोहित कुमार महतो, नाजीर खलील अंसारी, जुल्फीकार, अभिजीत पात्रा, रखाल रवानी, प्रकाश महतो, विनोद राउत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *