पूर्व डीडीसी भोर सिंह यादव ने यहां शौच ब गंदगी होने से नगर परिषद मिहिजाम की लगाई थी फटकार

कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम न्यू कॉलोनी पोखर तला स्थित बड़ा छट तालाब पास शौच करने से लोग बाज नही आ रहे हैं। तालाब के पास सुबह से शाम तक लोग शौच करते देखे जा सकते हैं। तालाब के पास ही मिहिजाम प्लस टू हाई स्कूल है। लोगो की ओर से शौच करने से स्कूल में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ी विडंबना की बात तो यह है कि पूर्व डीडीसी भोर सिंह यादव ने यहां शौच ब गंदगी होने से नगर परिषद मिहिजाम की फटकार लगाई थी।

डीडीसी भोर सिंह यादव ने मौके का मुआयना कर नगर परिषद मिहिजाम के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता सहित कर्मचारियों को इस पर रोक लगाने के लिए उड़नदस्ता कर जुर्माना वसूल ऐसे लोगों पर करने का निर्देश जारी किया था। इसके बाद मिहिजाम नगर परिषद की ओर से हजारों रुपया खर्च कर यहां पर एक जागरुक करने से संबंधित नोटिस बोर्ड लगाई गई थी। जिसमें 500 रुपिया जुर्माना व धाराओं का प्रावधान सहित बोर्ड लगाई गई। हजारों रुपया खर्च करने के बाद भी एक भी लोगों को खुले में शौच करने का फाइन नगर परिषद की ओर से नहीं किया गया।

इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि खुले में शौच करने से रोकने के लिए नगर परिषद कितना संवेदनशील है। वहीं अगर दूसरी और देखा जाए तो कुछ लोगों की मानसिकता में या बात घर कर गई है कि तालाब के किनारे शौच स्नान कर घर जाना अच्छी बात है। मिहिजाम नगर परिषद की ओर से खुले में गन्दगी ब शौच को लेकर जागरूकता फैलाई जाती है। परंतु बात वही ढाक के तीन पात के समान हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *