धनबाद । शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित हीरापुर तेलीपाड़ा मोड़ पानी टंकी के समीप शुक्रवार की सुबह एक रिक्शा चालक का शव पाया गया गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत व्यक्ति रिक्शा चालक था। वह जामताड़ा जिले का रहने वाला था। 2-3 दिन पूर्व में सड़क पर घूम रहे एक सांड ने उसे पटक दिया था। जिसके वजह से उसे अंदरूनी चोट लगी थी। जिसके बाद चोट का सही ढंग से इलाज नहीं होने की वजह से उसकी मौत हुई हो।
वही इस जाड़े में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का गरम कपड़ा नहीं पाए जाने से ठंड लगने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद यह स्पष्ट पता चल सकेगा कि रिक्शा चालक की मौत सांड द्वारा चोटिल करने या ठंड लगने से हुई है।
