निशिकान्त मिस्त्री
आजसू जिला कोर कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय ,हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे
जामताड़ा । आज आजसू जिला कार्यालय में जिला कोर कमेटी और प्रखंड अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक कार्यकारी जिलाध्यक्ष निमाई चंद्र सेन की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य एजेंडा मिहिजाम जामताड़ा की मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति और जामताड़ा में आयोजित सबरी महोत्सव पर व्यापक रूप से चर्चा की गई। जामताड़ा की मूलभूत लाइफ लाइन नेशनल हाईवे 419 जामताड़ा से मिहिजाम सड़क की भयानक दुर्दशा पर बैठक में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्रदर्शित किया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय सचिव सह संथाल परगना प्रभारी तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि बंगाल को जोड़ने वाली सड़क आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है, जिस सड़क पर आए दिन दुर्घटना और गाड़ियों का नुकसान आपको देखने को मिल जाएगा।
जामताड़ा से आसनसोल जाने में जिस सड़क से आधे घंटे का समय लगता था। आज इसके दुर्दशा के कारण 2 घंटे का समय बर्बाद होता है। गाड़ी को अलग नुकसान का सामना करना पड़ता है, प्रशासन को कई बार इस ओर ध्यान दिलाने के बाद भी प्रशासन सिर्फ निपा पोती का काम किया और राख के ढेर से गड्ढों को भरने का काम किया। भरने के सप्ताह भर के बाद ही, फिर सड़क अपनी दुर्दशा का आंसू बहाना शुरू कर दिया। जिला प्रशासन और सरकार 12 दिसंबर के पहले इस सड़क का काम नहीं चालू करती है और जनता का दुख को कम नहीं करने का प्रयास करती है, तो 12 दिसंबर को हजारों की संख्या में आजसू कार्यकर्ता जनता का समर्थन लेकर सड़क जाम करेगी।
झारखंड सरकार में जिस तरह सड़कों की स्थिति दयनीय होती जा रही है उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी, आज प्रशासन के लोग जो मूलभूत समस्या है जिस सड़क से प्रशासन और शासन को राजस्व की प्राप्त होती है, उसी सड़क की दुर्दशा गंभीर हो गई है। बैठक में ज्ञापन के माध्यम से जामताड़ा उपायुक्त को भी लिखित निवेदन दिया गया है कि आप तुरंत इस पर उचित कार्यवाही करें जिससे जामताड़ा की जनता का कल्याण हो सके। बैठक में मुख्य रूप से सुखदेव भंडारी पिंटू यादव, रमेश पंडित, माने बेसरा, सीतामुनि हसदा, रमेश रावत, महेंद्र पंडित, जितेंद्र मंडल, नारायण दास, संतु यादव, वासुदेव मरांडी,शारदा देवी,सन्तोरी हांसदा आदि उपस्थित थे।
