कतरास । कोयलांचल में प्राइवेट कंपनियों द्वारा रैयतों का हक अधिकार,मुआवजा,नियोजन को दिलाने के लिए टी एम सी आंदोलन के लिए बाध्य होगी उक्त बाते तेतुलमारी के वेस्ट मुदीडीह में ऑल इंडिया तृणमूल युवा कांग्रेस आवासीय कार्यालय के सामने कार्यकर्त्ता मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद दुर्गा प्रसाद जामुदा ने कहा पूर्व मंत्री श्री जामुदा ने कहा युवाओं को कदम से कदम मिलाकर पार्टी साथ देने की तैयार है, साथ ही शोषण के खिलाफ बिगुल फुकते हुए चेतावनी भरे शब्दों में कहा की प्राइवेट कंपनियों मे स्थानीय बेरोजगारी को नियमसंगत रोजगार देना होगा ।
प्रदेश युवा अध्यक्ष सन्नी सिकु ने कहा की पार्टी धनबाद जिला में मजबूत जनाधार के रूप में नौजवानों का प्रयास की सराहना करते हुए बधाई दी। युवा को हर क्षेत्र में आगे आने की बात कही,सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार 75 प्रतिशत नियोजन नहीं मिला तो सरकार के खिलाफ आंदोलन के लिए टी एम सी तैयार होगी। देश में ममता दीदी का देश के हरेक कोने में जनाधार बढ़ रहा है, युवाओं को संकल्प लेने की आवश्यकता है। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष विशाल बाल्मिकी ने कहा की कोयले की लूट की छूट नही होने देंगे, कोयला माफिया रात के अंधेरे में 50/ 60 हाइवा रोजाना कोयले की चोरी सेटिंग करके करते है प्राइवेट कंपनी जिसे हर कीमत पर रोकने के लिए टी एम सी ने कमर कस लिया है,कोयलांचल में पार्टी का जानदार बढ़ाने का दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की बात कही।
आउटसोर्सिंग कंपनी को हर हाल में रैयतों को नियोजन देने की बात की,रैयतों को उचित मुआवजा दिलाने में पहल करने की बात कही।राजनीति दलाल से बचे।स्थानीय को नियोजन देना होगा,कोयलांचल के आउटसोर्सिंग कंपनी में झारखंड सरकार द्वारा 75प्रतिशत स्थानीय लोग को नियोजन दिला कर रहेंगे। कोयलांचल में अब मां मानुष माटी की पार्टी में आस्था रखते हुए सैकड़ो लोग पार्टी में शामिल हुए। सम्मेलन सह मिलन समारोह में पूर्व राज सभा सांसद सह पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद जामुदा, प्रदेश युवा अध्यक्ष सनी सिकु, प्रदेश युवा संगठन प्रभारी अमृत माझी, प्रदेश युवा महासचिव बंटी इराकी, धनबाद जिला अध्यक्ष युवा विशाल बाल्मीकि, जिला युवा महामंत्री सुनील चौधरी,
बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष रौनक गुप्ता , रंजीत कुमार रंजन,शिवम सिंह ,अंकित सिंह मनीष पांडे विशाल सिंह ,राजू बाउरी,अजय त्रिवेदी,सलमान खान,सोनू बाल्मीकि, राजकुमार बाल्मिकी, मंगला गुप्ता , गट्टू जायसवाल,अंकित सिंह,शाहनवाज, शशि यादव उत्तम सिंह राहुल पासवान बबलू चौधरी जुगनू चौधरी, विक्की पासवान, मनोज गुप्ता, सुभम कुमार,विशाल सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
