धनबाद । शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र के सरायढेला पेट्रोल पंप के समीप महिंद्रा की एक्सयूवी 700 कार ने बाइक सवार को बचाने के दौरान डिवाइडर पर कार चढ़ाई। डिवाइडर पर कार के चढ़ते ही इतना तेज आवाज हुआ कि लोग भागे- भागे डिवाइडर की ओर पहुंचे । वहीं घायल बाइक सवार को हल्की चोटें आई है। वही स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार को इलाज के लिए स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है । इसी बीच अज्ञात युवक कार चालक को पीटने लगे । जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया ।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व स्थानीय लोगों की मदद से कार को डिवाइडर से नीचे उतारा गया । वही कुछ युवकों पर सरायढेला व ट्रैफिक डीएसपी के साथ भी धक्का मुक्की करने का आरोप लगा है । सूत्रों के अनुसार घटना के बाद पुलिस द्वारा 2 युवकों को हिरासत में लेकर थाना ले जाया गया है । वही घटना को लेकर पुलिस कुछ भी बताने से बचती रही । सूत्रों के मुताबिक दोनों गुट के युवकों में पुरानी रंजिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *