खास सिजुआ से ढोल नगाड़े के साथ जुलुश के शक्ल में पहुंचे रैयत
कुमार अजय
कतरास । पूर्वनिर्धारित घोषित कार्यक्रम के तहत रैयतों ने अपनी जमीन से जुड़ी 7 सूत्री मांग को लेकर चंदौर मौजा के 35 रैयतों ने खास सिजुआ तेतुलमारी से ढोल नगाड़े के साथ धनंजय सिंह के नेतृत्व में चंदौर तेतुलमारी पैच धरना स्थल पहुंचे। धरनार्थियो को संबोधित करते हुए नेतृत्वकर्ता धनंजय सिंह ने भूमि नामक आउटसोर्सिंग कंपनी व बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा की कंपनी की मनमानी नहीं चलने देंगे,हमसब रैयतों विस्थापितों, प्रभावितो को प्राथमिकता के आधार पर कंपनी में नियोजन,उचित मुआवजा सहित 7 सूत्री मांग पर सहमति नहीं बनी तो बाध्य होकर सभी रैयत परिजनो के साथ 10 दिसंबर 2022 को कंपनी का अनिश्चितकालीन के लिए चक्का जाम कर कार्य ठप करेंगे।
जिसकी नुकसान की जवाबदेही प्रबंधन की होगी। श्री सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा की सभी रैयतों ने कहा परियोजना को उत्खनन हेतु अपनी जमीन नहीं देंगे, जमीन के बदले बिना नियोजन मुआवजा के बगैर विस्थापित भी नहीं होगा।श्री सिंह ने बीसीसीएल को कटघरे में खड़ा करते हुए दावा किया कि यदि बीसीसीएल अपने नाम से खरीदी गई या अधिग्रहित की गई जमीन का दस्तावेज दिखा कर यह साबित कर देगा कि हम में से कोई भी परिवार बीसीसीएल के जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर रखा है तो मैं उस परिवार को बिना मुआवजा लिए अपनी जमीन देकर विस्थापित करा दूंगा। बीसीसीएल के राष्ट्रीयकरण के पूर्व से रह रहे परिवारों को बीसीसीएल एंक्रोचर कहना बंद करें और किसी भी रैयत एवं होने वाले विस्थापित परिवार के आश्रित युवा बेरोजगार को विस्थापन पूर्व नियोजन सुनिश्चित करें।
उन्होंने भूमि आउटसोर्सिंग को भी चेतावनी देते हुए कहा हर हाल में रैयतों एवं विस्थापितों का हक देना होगा नहीं तो कंपनी 10 दिसंबर के बाद अपने बोरिया बिस्तर बांधने के लिए तैयार रहें।धरना में मुख्य रूप से धनंजय सिंह,राजेश बेलदार,आशीष वर्मा, लख्खी कर्मकार,पप्पू सोनी,चुनमुन सिंह,विकास गोस्वामी,विक्रम सिंह,साधु सिंह, राजेन्द्र प्रजापति,अशोक सिंह,
अनुज सिंह,शंकर शर्मा,द्वारिका सिंह,रामानुज सोनार,सुनीता देवी,प्रमिला देवी, रीना देवी,मो नासिर,अजय पंडित,निवास सिंह,सूरज माली,मुन्ना सिंह,राजू गुप्ता,अशोक सिंह सहित सैकड़ों प्रभावित रैयत लोग मौजूद थे।
