मामला झरिया थाना क्षेत्र बस्ताकोला का, प्रेम विवाह का एक.दुखद अंत
भगतडीह । पत्नी ससुराल नहीं आई तो पति ने कहा पने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला मे बुधवार को घटीत हुई है।जहां 22 वर्षीय गुड्डू गिरी नामक एक शादीशुदा युवक ने घर के सीलिंग में गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । सूचना पाकर झरिया पुलिस पहुंच मामले की छानबीन मे जुट गई है।घटना के बाद से ही स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता बीरेंद्र गिरी ने बताया कि पुत्र को नाश्ता खाने के लिए दरवाजा खटखटाया।
जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो स्थानीय लोगों को प्रयास के दरवाजा को तोड़ दिया। देखा कि गुड्डू गमछा के सहारे फांसी में लटका हुआ है। किसी तरह लोगों ने उसे नीचे उतारकर धनबाद के एक निजी नर्सिंग होम ले गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही झरिया पुलिस पहुच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता बीरेंद्र गिरी का कहना है कि पत्नी आशा देवी के साथ झगड़ा हुआ था।उसकी पत्नी छठ के दिन चार नवंबर को अपने मायके धनसार स्थित अनुग्रह नगर चली गई थी। पुत्र ने कई बार पत्नी को आने के लिए कहा लेकिन पत्नी नहीं आ रही थी।
बुधवार की सुबह को भी पुत्र गुड्डू के साला रंजीत और बिट्टू से बात किया तो उन्होंने साफ बहन को नहीं भेजने के लिए इनकार कर दिया।इससे गुड्डू का मन बहुत दुखी हो गया।और उसने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।गुड्डू दो साल पूर्व आशा से प्रेम विवाह किया था।
