बलियापुर । बलियापुर थाना क्षेत्र के प्रधानखंता गोपीनाथडीह में आनंद बनर्जी के पुत्र पार्थो बनर्जी उर्फ बाटुल बनर्जी की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिल गया। पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन कर दिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में हत्या के आरोपी शेखर हासदा, विजय हासदा ने घटना में अपना अपराध स्वीकार कर लिया हैं। पुलिस ने शेखर हादसा व विजय हासदा को बुधवार को जेल भेज दिया। आरोपी शेखर ने पुलिस के समक्ष कहा कि मृतक मेरे पत्नी के ऊपर गलत नजर रखता था। इसको लेकर शेखर गुस्साया हुआ था। शेखर ने मृतक की हत्या ठान ली थी।

इसी बीच सोमवार की देर शाम मृतक शराब पीने के बहाने शेखर का घर पहुंचा। मृतक को देखते ही शेखर के सिर पर खून सवार हो गया। बात तू तू, मैं मैं से शुरू हुई। विवाद बढ़ने के बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। शेखर का भाई विजय हासदा शेखर के साथ हो गया। इसी दौरान वहां बादल गोराई नामक तीसरा आरोपी आ पहुंचा। बादल गोराई की पहले से मृतक के साथ विवाद था। बादल गोराई ने झगड़े में हाथ शैख लिया। तीनों ने मिलकर लाठी से मृतक की पिटाई की। मृतक की मौत के बाद शव को गांव से सौ गज दूर बांस की झाड़ी के पास फेंक दिया।

बता दें कि मंगलवार की सुबह प्रधानखंता करमाटांड़ सड़क मार्ग गोपीनाथडीह आदिवासी टोला स्थित सड़क किनारे मृतक पार्थो बनर्जी का शव पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों ने मुखिया व परिजनों को इसकी सूचना दी। खबर पाकर परिजन पहुंचा। पुलिस की मामले की जानकारी दिया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया था। उसी समय पुलिस ने शेखर हासदा को पूछताछ के लिए लाया था। शेखर से पूछताछ के बाद ही मामला सामने आया। शेखर ने पुलिस के समक्ष सारा मामला को कबूल किया। पुलिस ने दूसरे आरोपी विजय हासदा को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल तिसरा आरोपी फरार है। पुलिस तिसरा आरोपी बादल गोराई को गिरफ्तार करने के लिए जगह- जगह छापेमारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *