झरिया । “सावधान” आपने पैसे व आभूषण की चोरी तो सुनी होगी, मगर झरिया में 12 बकरों की चोरी सुर्खियों में है । झरिया थाना क्षेत्र के बकरिहाट में चोरों ने लगभग एक लाख रुपये मूल्य के बकरें चुरा लिया । जहाँ दुकानदार मंटु मोदक ने बताया कि हर दिन की तरह रात को वह अपनी दुकान बंद कर अपने घर चला गया। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगो ने उन्हें फोन पर बताया कि बकरों की चोरी हुई है जब दुकान आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और बारह बकरें गायब है । जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए है। वही दुकानदार ने बताया कि जब झरिया थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराने गया तो उन्हें वह से वापिस भेज दिया गया और उनकी शिकायत दर्ज नही की गई।
इस घटनाक्रम से स्थानीय दुकानदारों में झरिया थाना के खिलाफ आक्रोश देखा गया। वही इस पूरे मामले में झरिया थाना प्रभारी पंकज झा ने बताया कि फिलहाल ऐसा कोई मामला नही आया है । शिकायत मिलने पर पूरे मामले की जांच की जाएगी।
