कतरास । बी सी सी एल गोविंदपुर क्षेत्र 3 के न्यू आकाशकिनारी कांटा घर, पुष्प वाटिका व एस एल जी साइडिंग कांटा घर एवम पुप्ष वाटिका का फीता काटकर किया उद्घाटन सीएमडी समीरन दत्ता ने किया। सी एम डी समीरन दत्ता ने कहा कोयला उत्पादन ट्रांसपोर्टिंग में पारदर्शिता लाने के लिए उत्पादन क्षेत्र व साइडिंग में अलग अलग कांटा घर के निर्माण कराया गया है ताकि कोयले का ट्रास्पोटिंग के दौरान कोई गड़बड़ी न हो सके।मौके पर सीवीओ अनिमेष कुमार,निर्देशकदय संजय कुमार सिंह व डी टी/पी पी उदय अनंत कावले ने संयुक्त रूप से अपने संबोधन में कहा की कंपनी सुरक्षातमक उत्पादन जरूरी है।

कांटा का उद्घाटन करते हुए कहा की कोलियरी से वजन करके भेजना है कोयला का मिलान करवाना ही मुख्य उद्देश्य है।अतिथियों ने एस एल जी साइडिंग के पुष्प वाटिका में पौधरोपण किया ताकि हरियाली बनी रहे।साथ ही ऑफिसर एसोसियेशन द्वारा अतिथियों को श्रीफल एवम शाल प्रदान कर स्वागत किया।मौके पर गोविंदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक गणेश चंद्र साहा,सीएमडी के सचिव एस देवेदी,अपर महाप्रबंधक अरिंदम मुस्तफी,क्षेत्रीय प्रबंधक ई एन एम अरुण कुमार केशरी, ए जी बी सी के परियोजना पदाधिकारी के के सिन्हा,न्यू अकाशकिनारी के एजेंट उपेंद्र कुमार सिंह,क्षेत्रीय प्रबंधक परचेज अमित कुमार,कोलियरी प्रबंधक अमित कुमार,वे ब्रिज इंचार्ज शहदाब आलम,क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रित संजय साव,कोलियरी विद्युत अभियंता योगेश कुमार सिंह, पंडित चंद्रदेव पांडेय,मनोज कुमार पांडेय ने पूजा करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *