झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के झरिया- सिंदरी मुख्य मार्ग और झरिया थाना से चंद कदमों की दूरी पर लालटेन शाह बाबा मजार के समीप मंगलवार की सुबह दो मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई । इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह लगभग 8 बजे दो बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गया । जानकारी के अनुसार घटना में भालगोडा निवासी बाइक सवार अशोक वर्णवाल गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है । स्थानीय लोगों का कहना है कि केटीएम बाइक पर सवार युवक बाइक को लहरिया स्टाइल में चला रहे थे जिस कारण यह घटना घटी है ।
