कुमार अजय
गोली बम चलने की बात अफवाह: थाना प्रभारी
कतरास। मधुबन थाना क्षेत्र के खरखरी नारायण धोड़ा में कल हुए विवाद के बाद ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क को कुछ घंटों के लिए जाम कर दिया. मालूम हो की सोमवार को आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था . इसको लेकर ग्रामीणों का आक्रोश देखा जा रहा था. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर एनएच 32 को कुछ घंटों तक जाम रखा. मौके पर मधुबन पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया. मधुबन थाना प्रभारी विनोद कुमार के समझाने पर आक्रोशित लोग शांत हुए और सड़क जाम को हटा लिया गया।
