धनबाद । भारत में यह चंद्र ग्रहण शाम 05 बजकर 32 मिनट पर दृश्यमान रहनेवाला है । इसका सूतक काल 09 घंटे पहले ही लग जाएगा । यानी 08 नवंबर को लगनेवाले चंद्रग्रहण का सूतक काल सुबह करीब साढ़े 08 बजे से लग जाएगा । ग्रहण के सूतक काल से लेकर ग्रहण के समाप्त होने तक कुछ विशेष कार्य नहीं किए जाएंगे । सूतक काल में शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है । इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद रहते हैं । इस अवधि में पूजा – पाठ नहीं करें । भगवान की मूर्तियों को स्पर्श न करें । गर्भवती महिलाएं नुकीली या धारदार चीजों का उपयोग न करें । ग्रहण की अवधि में कुछ खाने या सोने से बचें ।

हालांकि ग्रहण के दौरान बुजुर्ग , गर्भवती महिलाएं या बीमार लोगों पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होती है । ग्रहण के दौरान यह भी कहां – कहां दिखेगा चंद्रग्रहण ? वर्ष का आखिरी चंद्रग्रहण भारत के कुछ इलाकों समेत दक्षिणी और पूर्वी यूरोप , एशिया के कुछ हिस्सों , ऑस्ट्रेलिया , उत्तरी अमेरिका , दक्षिणी अमेरिका , अटलांटिक और हिंद महासागर के इलाकों में नजर आएगा । धनबाद में चन्द्रग्रहण शाम 4:58 से 6:19 बजे तक रहेगा । ध्यान रखें कि चंद्रमा को अपनी नग्न आंखों से देखने की गलती नहीं करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *