भगतडीह । बस्ताकोला क्षेत्र के राजापुर परियोजना में इन दिनों लोहा कोयला चोरों के दहशत में कर्मी काम करने को मजबूर है. चोरों का दहसत इतना है कि दिन में भी अधिकारी अपने कक्ष के बाहर ताला लगाकर अंडर ड्यूटी करते हैं. यहां आए दिन चोरों का दल दिनदहाड़े परियोजना पहुंचकर कर्मी सहित अधिकारियों की भी पिटाई कर देते हैं. सोमवार को लोहा चोरों का दल परियोजना वर्कशॉप पहुंच दिनदहाड़े हजारों का स्क्रैप उठा कर चलते बने. दो दिन पूर्व लोहा चोरों का दल अभियंता कक्ष मेंआ धमके. अभियंता आर पी गुप्ता के सामने ही लोहे का पार्ट्स उठाने लगे. अभियंता द्वारा विरोध करने पर उनके साथ हाथापाई पर उतारू हो गए.

वहीं एक हफ्ता पूर्व अभियंता एके झा से कक्ष में चोरों का दल दिनदहाड़े घुस गया. चोरी का विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी. बीसीसीएल प्रबंधन ने वर्कशॉप से सीआईएसफ की ड्यूटी हटा दी है. इस संबंध में बस्ताकोला महाप्रबंधक सोमेन चटर्जी का कहना है कि वर्कशॉप से सभी कीमती पॉट्स को हटा लिया गया है. सीआईएसएफ की ड्यूटी कोयला डिपो में लगाई गई है. वर्कशॉप में सिर्फ लोहे का सिर्फ स्क्रैप है. मारपीट की घटना की जानकारी कर्मियों ने मुझे नहीं दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *